मंगलवार 18 अगस्त 2026 - 06:16
माता-पिता और शिक्षक के साथ अच्छा व्यवहार

अमीरुल मोमिनीन इमाम अली अलैहिस्सलाम ने एक रिवायत में उस व्यक्ति के साथ आदर और सम्मान से पेश आने तथा बदज़बानी से बचने की हिदायत दी है, जिसने इंसान को बोलने का तरीका सिखाया और सही रास्ते पर चलने की राह दिखाई।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत नहजुल बलागा से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

قال امیرالمؤمنین علی علیه السلام:

لَا تَجْعَلَنَّ ذَرَبَ لِسَانِکَ عَلَی مَنْ أَنْطَقَکَ، وَبَلَاغَةَ قَوْلِکَ عَلَی مَنْ سَدَّدَکَ

अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया:

“जिसने तुम्हें बोलना सिखाया है, उसके खिलाफ अपनी तेज़ ज़बान का इस्तेमाल मत करो और जिसने तुम्हें सही रास्ता दिखाया है, उसके सामने अपनी बोलने की कला और फصाहत का प्रदर्शन मत करो।”

 नहजुल बलाग़ा, हिकमत नंबर 411

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha